विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजगीर में पार्किंग के लिए बार-बार नहीं देना होगा पैसा, एक ही टिकट से 4 प्रमुख स्थलों पर मिलेगी सुविधा 

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:16 AM (IST)

राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए नालंदा वन प्रमंडल ने इंटीग्रेटेड पार्किंग व्यवस्था शुरू की है। अब एक ही टिकट ...और पढ़ें

राजगीर में पार्किंग के लिए बार-बार नहीं देना होगा पैसा

राजगीर में पार्किंग के लिए बार-बार नहीं देना होगा पैसा

HighLights

  1. नालंदा वन प्रमंडल ने इंटीग्रेटेड पार्किंग व्यवस्था की शुरुआत की।

  2. एक ही टिकट पर चार प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी पार्किंग।

  3. पर्यटकों को बार-बार शुल्क भुगतान से मिलेगी मुक्ति।

संवाद सहयोगी, राजगीर। राजगीर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए नालंदा वन प्रमंडल की इंटीग्रेटेड पार्किंग व्यवस्था राहत लेकर आई है। वाइल्ड लाइफ जू सफारी समेत वन क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लागू इस व्यवस्था के तहत पर्यटकों को अलग-अलग जगह पार्किंग शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। एक ही टिकट पर निर्धारित अवधि तक चार प्रमुख स्थलों पर वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

वन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जू सफारी

जयप्रकाश उद्यान (जेपी पार्क), वेणुवन और सोन भंडार परिसर में इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम लागू किया है। इसका उद्देश्य पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के साथ पर्यटकों को बार-बार शुल्क भुगतान और टिकट लेने की परेशानी से निजात दिलाना है। 

इस व्यवस्था के तहत पर्यटक चारों पार्किंग स्थलों में से किसी एक स्थान पर निर्धारित शुल्क जमा कर इंटीग्रेटेड पार्किंग टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह टिकट आठ घंटे तक वैध रहेगा। इस अवधि में पर्यटक निर्धारित नियमों के तहत जू सफारी, जेपी पार्क, वेणुवन और सोन भंडार में अपने वाहन की पार्किंग सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। यानी एक ही भ्रमण के दौरान अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर जाने पर दोबारा पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा।

वाहन के अनुसार निर्धारित शुल्क

संयुक्त पार्किंग व्यवस्था के तहत साइकिल के लिए 10 रुपये, मोटरसाइकिल के लिए 30 रुपये, कार व जीप के लिए 80 रुपये, मिनी बस के लिए 200 रुपये और बड़े बस के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

समय और पैसे दोनों की बचत

इंटीग्रेटेड पार्किंग व्यवस्था को लेकर पर्यटकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पर्यटकों का कहना है कि एक टिकट से कई प्रमुख स्थलों पर पार्किंग की सुविधा मिलने से समय की बचत होती है और बार-बार शुल्क जमा करने की परेशानी भी नहीं रहती। 

वन विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से पार्किंग प्रबंधन बेहतर होने के साथ राजगीर आने वाले पर्यटकों का भ्रमण अनुभव भी अधिक सहज और सुविधाजनक होगा।

यह भी पढ़ें- पुरोहित संघ ने जारी किया पूजा का कैलेंडर, 11 अक्टूबर से नवरात्र और 3 को जितिया व्रत