मंहगा पड़ा नियम तोड़ने के कानून के खिलाफ सजा देना, हटाए गए राजगीर रेल थाना प्रभारी
बिहारशरीफ। सिगरेट सुलगाते देख 3 छात्रों को हाजत में बंद करना राजगीर रेल थाना प्रभारी मो. अमरूदीन खान को मंहगा पड़ गया। रेल एसपी ने उन्हें हटा दिया है।
बिहारशरीफ। सिगरेट सुलगाते देख 3 छात्रों को हाजत में बंद करना राजगीर रेल थाना प्रभारी मो. अमरूदीन खान को मंहगा पड़ गया। रेल एसपी ने उन्हें हटा दिया है। उनकी जगह एसआई भरत राम को राजगीर रेल थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। रेल एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मामले की जांच मंगलवार को डीएसपी भगवान प्रसाद गुप्ता से करवायी गई थी। उन्होंने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों के अलावा स्टेशन पर मौजूद अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की थी जिसमें नियम तोड़ने की सजा का स्तर नियम के खिलाफ पाया गया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को आम लोगों से समन्वय बनाकर काम करना चाहिए।
सिगरेट पीते पकड़े गए तो हाजत में कर दिया था बंद :
रविवार को रेल थाना प्रभारी ने बेतिया से राजगीर घुमने आये तीन छात्रों को पकड़ लिया था। छात्रों पर रेलवे परिसर में सिगरेट पीने का आरोप था। इधर, छात्रों ने आरोप लगाया था कि वे जुर्माना देने को तैयार थे। लेकिन उन्हें मारपीट कर हाजत में बंद कर दिया गया। फिर रिहाई के बदले 10 हजार रुपये की डिमांड की गई। बाद में डीएसपी के हस्तक्षेप पर फाइन लेकर तीनों को हाजत से छोड़ा गया।