Move to Jagran APP

टैक्स वसूली में कोताही बरतने वाले राजस्व कर्मी पर गिरी गाज

राजस्व वसूली के आधार पर ही शहर के विकास का खाका खींचा जाता है। राजस्व वसूली की गति को तेज करने के लिए नगर आयुक्त तरनजोत सिंह लगातार अधिकारियों तथा राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर रही हैं। कुछ महीनों की बैठक का ही प्रतिफल है कि आज राजस्व वसूली 76.83 प्रतिशत हो चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM (IST)
टैक्स वसूली में कोताही बरतने वाले राजस्व कर्मी पर गिरी गाज
टैक्स वसूली में कोताही बरतने वाले राजस्व कर्मी पर गिरी गाज

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: राजस्व वसूली के आधार पर ही शहर के विकास का खाका खींचा जाता है। राजस्व वसूली की गति को तेज करने के लिए नगर आयुक्त तरनजोत सिंह लगातार अधिकारियों तथा राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर रही हैं। कुछ महीनों की बैठक का ही प्रतिफल है कि आज राजस्व वसूली 76.83 प्रतिशत हो चुकी है। बुधवार को नगर आयुक्त ने राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। समीक्षा के दौरान नतीजा संतोषजनक दिखा। वसूली के निर्धारित से करीब पांच प्रतिशत अधिक कर वसूली की गई। इस बार लक्ष्य 82 प्रतिशत का दिया गया।

loksabha election banner

वहीं राजस्व वसूली में लगातार रुचि नहीं लेने तथा कार्यालय स्तर से दिए

गए दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने के कारण नियमित कर-संग्रहकर्ता कपिलदेव रविदास की बर्खास्तगी से संबंधित प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजने का आदेश राजस्व पदाधिकारी को दिया। साथ ही दो कमीशनधारी कर-संग्रहकर्ता से भी स्पष्टीकरण की मांग की गई।

बताया गया कि आमजनों की सुविधा के लिए आन-लाइन पेमेंट की समीक्षा की गयी। समीक्षा के बाद नगर आयुक्त ने उपनगर आयुक्त को अगले माह तक यह सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। वहीं नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

ई-श्रम कार्ड बनाने में तेजी लाने को हुई बैठक संवाद सूत्र, थरथरी : प्रखंड के मनरेगा भवन में लक्ष्य के अनुसार ई-श्रम कार्ड बनाने में तेजी लाने को लेकर प्रखंड ई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमारी अनामिका की अध्यक्षता में कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। ई-श्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हर पंचायत में कैंप के माध्यम से कार्ड बनवाया जाना है। सीएससी भीएलई, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि को बताया गया कि ई श्रम कार्ड बनाने में और गति देना है जिससे कम समय में अधिक से अधिक ई श्रम कार्ड बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जीविका और मनरेगा के कर्मियों के लिए भी यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों के द्वारा ई.श्रम कार्ड बनवाने में लोगों को जागरूक कर कार्ड बनवा रहे हैं।बैठक में मुखिया शैलेंद्र यादव, उप मुखिया मुन्ना प्रसाद यादव, नगीना पासवान, सूरज कुमार एवं अन्य लोग बैठक में मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.