हत्या मामले के आरोपित किशोर को मिली मानवीयता का लाभ
नालंदा। जिला किशोर न्याय परिषद प्रधान सदस्य मानवेन्द्र मिश्र ने हत्या के मामले में आरोपित किशोर को
नालंदा। जिला किशोर न्याय परिषद प्रधान सदस्य मानवेन्द्र मिश्र ने हत्या के मामले में आरोपित किशोर को रिमांड होम में काटे गए समय का सामंजस्य करते हुए आरोप मुक्त कर दिया। यहां बता दें कि स्थानीय बिहार थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में बीते वर्ष 9 अगस्त 2015 के दिन में शेखपुरा जिले के किशनपुर ग्रामवासी जितेन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक वहीं किराये के मकान में रहता था। मृतक के भाई चंद्रकांत कुमार के फर्द बयान पर बिहार थाना के तहत आरोप दर्ज किया गया था। जिसमें किशोर को भी आरोपी बनाया गया था। 15 वर्षीय किशोर ने अपनी संलिप्ता भी स्वीकार की थी। किशोर भी पूर्व में जानलेवा अत्याचार का शिकार हुआ था। जबकि एक दुकान मालिक के द्वारा चोरी का आरोप लगाते हुए उसे मलद्वार में तेजाब डाल दिया था। विधिक प्राधिकार की ओर से उसे विधिक सहायता के साथ चेक द्वारा राहत राशि भी प्रदान की गई थी। नाबालिग के द्वारा पूर्व में भुगते गए पीड़ा के मद्?देनजर न्यायालय में मानवीय आधार पर किशोर द्वारा रिमांड होम में इस अपराध में बिताए गए सोलह माह के समय का सामंजस्य करते हुए आरोप मुक्त किया और मजार के सफाई का आदेश छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार को करने का आदेश दिया। ताकि किशोर को अच्छे भाव उत्पन्न करने में मदद मिले।