Move to Jagran APP

अशोक आजाद को टिकट देकर जद यू को गढ़ में फिर घेरने की तैयारी

बिहारशरीफ लंबी ऊहापोह के बाद आखिरकार हम ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। हम ने यहां से अशोक आजराद को अपना प्रत्याशी बनाया है। अशोक को प्रत्याशी बनाकर महागठबंधनने जदयू को उसके गढ़ में ही घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 11:17 PM (IST)
अशोक आजाद को टिकट देकर जद यू को गढ़ में फिर घेरने की तैयारी
अशोक आजाद को टिकट देकर जद यू को गढ़ में फिर घेरने की तैयारी

बिहारशरीफ : लंबी ऊहापोह के बाद आखिरकार हम ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। नालंदा लोकसभा सीट से महागठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने अति पिछड़ा समाज के अशोक कुमार आजाद को टिकट दिया है। इस तरह 2014 की तरह एक बार फिर जद यू को उसके गढ़ में घेरने की कोशिश की गई है। पिछली बार भाजपा समर्थित लोजपा के अतिपिछ़ड़ा जाति के उम्मीदवार सत्यानंद शर्मा ने कौशलेन्द्र कुमार को कड़ी टक्कर दी थी। अकेली जदयू और भाजपा समर्थित लोजपा के बीच जीत-हार का अंतर मात्र 9 हजार था। जदयू के उम्मीदवार कौशलेन्द्र कुमार जीते थे। कौशलेन्द्र को 3 लाख 21 हजार 982 एवं सत्यानंद शर्मा को 3 लाख 12 हजार 253 वोट मिले थे। जबकि राजद समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष रंजन सिन्हा (पूर्व डीजीपी) ने 1 लाख 27 हजार 270 ने मजबूत त्रिकोण बनाया था। बसपा के संजय कुमार ने भी 23 हजार 595 मत बटोर लिए थे। इस बार समीकरण पलटा हुआ है। जदयू अकेले नहीं, बल्कि भाजपा व लोजपा के साथ है। जदयू ने फिर कौशलेन्द्र कुमार पर ही दांव खेला है। वहीं हम को राजद, कांग्रेस, रालोसपा व वीआईपी पार्टी का समर्थन हासिल है। यह बात अलग है कि फिलहाल हम को टिकट दिए जाने से कांग्रेस बिदकी हुई है। वहीं राजद में भी सब कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता। हालांकि कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए अभी बहुत समय बचा है। नालंदा में आखिरी सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है।

prime article banner

.................

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पोस्ट-अब खेलेंगे कार्यकर्ता-कार्यकर्ता

नालंदा सीट हम की झोली में जाने से खफा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने फेसबुक पर शुक्रवार को शाम 7 बजे पोस्ट करके खलबली मचा दी है। उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की है। लिखा है, अब तो बिहार में कांग्रेस की सभी सीटों की घोषणा हो ही गई है, तो चलिए हम लोग खेल शुरू करते हैं, कार्यकर्ता-कार्यकर्ता। इस पर रात 9 बजे तक 42 कमेंट आए हैं। वहीं लाइक 112 हैं। दिलीप ने विरोध में आए कमेंट का जवाब भी दिया है। एक कमेंट कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुन्ना पांडेय का है। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ता जिन्दाबाद लिखा है। इस पर दिलीप ने जवाब दिया है कि जी मुन्ना जी, बिल्कुल इसमें कोई शक नहीं है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का रिजल्ट 23 मई को जरूर दिखेगा। वहीं जद यू आईटी के धर्मेंन्द्र कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष के पोस्ट पर खूब चुटकी ली है। उन्होंने दिलीप को निर्दलीय चुनाव लड़ने की सलाह भी दे डाली है।

..............

लालू परिवार से नजदीकियां काम आई अशोक को

नालंदा लोकसभा सीट से महागठबंधन से बनाये गये प्रत्याशी अशोक आजाद को राजद सुप्रीमो एवं तेजस्वी यादव से नजदियां काम आई हैं। लालू परिवार से अशोक के दिवंगत चाचा पूर्व एमएलसी बादशाह आजाद के बेहतर रिश्ते थे। यह संबंध भतीजे अशोक अब तक निभाते आ रहे थे। नालंदा सीट में जब हम के खाते में जाने की खबर आई तो सबसे पहले जागरण ने ही लिखा था कि राजद के कई नेता हम के खाते से टिकट की जुगाड़ में हैं। आजाद स्पष्ट तौर पर किसी दल के साथ नहीं थे, परंतु नजदीकियों को उन्हें लाभ मिल गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.