मन की बात में रन फॉर यूनिटी में शामिल होने की अपील
बिहारशरीफ। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से 49वीं बार लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आगामी त्योहारों दीपावली व एवं छठ महापर्व की लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
बिहारशरीफ। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से 49वीं बार लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आगामी त्योहारों दीपावली व एवं छठ महापर्व की लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। पीएम ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देशवासियों को रन फॉर यूनिटी में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि का भी जिक्र किया। पर्यावरण संरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाना चाहिए। भगवान विरसा मुंडा ने प्रकृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। उन्होंने अनेक प्रेरक बातें बताई। पीएम की मन की बात सुनने के लिए मथुरिया मोहल्ला में प्रभारी सह नगर मंत्री अमरेश कुमारी की अगुआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई जिसमें नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता भी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद 55 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर शिशुपाल कुमार पांडेय, अनिल पटेल, मंतोष कुमार, ¨प्रस, राजकिशोर कुमार, सिमरन कुमारी, प्रियंका, सोनम कुमारी, संगीता देवी आदि उपस्थित थे।