बिहार: नालंदा में अद्भुत बच्चे ने लिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
नालंदा जिले के परवलपुर अस्पताल में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है जिसकी तीन आंखें हैं। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
नालंदा [जेएनएन]। सोमवार की सुबह आठ बजे ग्राम सीता बिगहा निवासी चिंटू गोप की पत्नी ने परवलपुर अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है, जिसके ललाट के बीच में एक आंख और उसके ऊपर एक मोटा मांस निकला हुआ है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चा और जच्चा दोनों की स्थिति ठीक है। लेकिन, इस विचित्र बच्चे को देख कर मरीज को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ जाने की सलाह दी गई है।
खतरे में नवजात की जान, विचित्र रूप देखने उमड़ रही भीड़
अद्भुत बच्चे के जन्म की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार माता-पिता के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हो सकता है। मेडिकल भाषा में इस रोग को हर्लेक्विन इचथिस्योसिस कहा जाता है।
चिकित्सक के मुताबिक 10 लाख में से किसी एक बच्चे को यह रोग होता है। ऐसे बच्चों के शरीर पर किराटिन की लेयर होने से त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती और जल्द ही उसकी मौत हो जाती है। बच्चे को सुरक्षित रखने के उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन, उसकी एक झलक पाने को लोग बेताब हैं।