विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में लहराया पाकिस्तान का झंडा, लोगों में भड़का आक्रोश, दो गिरफ्तार

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM (IST)

नालंदा के बिहारशरीफ में बुधवार शाम पाकिस्तान का झंडा लहराने से तनाव है। इसके पहले हाल ही में पटना में ...और पढ़ें

बिहार में लहराया पाकिस्तान का झंडा, लोगों में भड़का आक्रोश, दो गिरफ्तार
बिहार में लहराया पाकिस्तान का झंडा, लोगों में भड़का आक्रोश, दो गिरफ्तार

पटना [वेब डेस्क]। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी बुरहान के एनकाउंटर के बाद शुरू हुए देशद्रोह की गूंज अब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी देखने को मिली है। नालंदा में बुधवार की देर शाम देशद्रोहियों ने एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया । घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।
मौके पर नालंदा के एसपी कुमार आशीष ने जाकर जानकारी ली और जांच के आदेश दिये। इस सिलसिले में तीन के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है, जिनमें दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार की शाम से लहरा रहा था तिरंगा
बिहारशरीफ शहर के वार्ड नंबर 36 के जामा मस्जिद के पास खरादी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम समुदाय विशेष के देशद्रोहियों ने पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। शहर में पाकिस्तानी झंडा फहराने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भी हिंदुस्तानी झंडा फहरा कर विरोध किया।

शहर में पाकिस्तानी झंडा फहराने की घटना के बाद स्थित तनावपूर्ण है। लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन और बिहार सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो लोग सड़क पर उतर कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पाकिस्तानी झंडा लहराने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसडीओ सुधीर कुमार, एसडीपीओ सैर्फू रहमान, लहेरी थानाध्यक्ष राजेश रंजन, बिहार थानाध्यक्ष के अलावा कई पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
पुलिस ने स्व. अनवारूल हक के मकान से झंडा बरामद किया। एसडीओ सुधीर कुमार व डीएसपी सैर्फू रहमान ने बताया कि उन्होंने सूचना पर छापेमारी की। डीआइजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि बरामद झंडा पाकिस्तान का ही है। एसपी ने भी कहा कि यह पाकिस्तान का ही झंडा है।
डीआइजी व एसपी ने कहा कि घटना के दो नामजद आरोपी शबाना अनवर व उसकी बहन के बेटे सकैत अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी नौशाद अनवर की खोज जारी है। उनके खिलाफ देशद्राेह का मुकदमा चलेगा।
PICS : बिहार में लहराया पाक का झंडा, भड़का जनाक्रोश, देखें तस्वीरें...
आरोपी ने कहा
इधर स्व. अनावरूल हक की पुत्री शबाना अनवर ने बताया कि शादी के 10 वर्ष बीतने के बावजूद कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने मन्नत मांगी थी। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के उपरांत पिछले पांच साल से मुर्हरम के समय से ही यह धार्मिक झंडा फहरा रहे हैं। उसने बताया कि हमलोग हिन्दुस्तानी हैं, पाकिस्तानी झंडा लगाने की बात सोच नहीं सकते। पुलिस ने शबाना को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें : मेधा घोटाले पर बोले CM नीतीश, भगवान ने हमें एक मौका दिया है सुधरने का

अातंकी के मारे जाने के बाद से हो रहा विरोध-प्रदर्शन
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था जिसके बाद से देश के अलग-अलग हिस्सोें में लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। नालंदा में बुधवार शाम हुई इस घटना को स्थानीय लोग इसी से जोड़कर देख रहे हैं।
इसके पहले पटना में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
इससे पहले पटना में पिछले शुक्रवार को विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक और एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में निकाली गई रैली में लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। रैली में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार को मुस्लिम विरोधी बताया था। बिहार में यह पहला मौका था जब किसी रैली या प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की इस रैली में लोग जाकिर और ओवैसी के सपोर्ट वाले बैनर और झंडा लिए थे। फ्रंट के नेता मो. रेयाज मोआरि ने कहा, ''भारत में मुस्लिम नेताओं को चुप कराने की साजिश रची जा रही है।'' ''ये एक दिन का प्लान नहीं है कई साल से इसका प्लान चल रहा है।''
पढ़ें : बिहार : इधर बोले शाहनवाज, पाक को देंगे जवाब ...उधर लगे जिंदाबाद के नारे
दोनों मामलों की पुलिस कर रही जांच
नालंदा में पाकिस्तानी झंडा फरहाए जाने पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामलों की जांच की जा रही है। डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा के पटना की रैली पहले से तय थी। उसमें किस तरह के नारे लगाए गए उसकी जांच चल रही है।