Move to Jagran APP

चंडी व नगरनौसा प्रखंड के दस पैक्स ने शुरू की धान की खरीदारी

जिले में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत दो प्रखंडों में शुरू हो गई है। लेकिन अन्य प्रखंड के पैक्स अब भी ध

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 05:51 PM (IST)
चंडी व नगरनौसा प्रखंड के दस पैक्स ने शुरू की धान की खरीदारी
चंडी व नगरनौसा प्रखंड के दस पैक्स ने शुरू की धान की खरीदारी

जिले में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत दो प्रखंडों में शुरू हो गई है। लेकिन अन्य प्रखंड के पैक्स अब भी धान अधिप्राप्ति नहीं करने की जिद पर अड़े हुए हैं। जिन चंडी व नगरनौसा प्रखंड के दस पैक्सों ने धान की अधिप्राप्ति करना शुरू किया हैं। वे अब तक 24 सौ क्विंटल धान की खरीदकर अभियान की शुरूआत कर दी हैं। इस संबंध में सहकारिता विभाग के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दबी जबान से बताया कि इस वर्ष धान की खरीदारी पैक्स व व्यापारमंडल द्वारा जो समय से शुरू नहीं हुआ है। उसके पीछे सबसे बड़ी वजह है राज्य खाद्य निगम के पास पैक्सों का सीएमआर के एवज में पड़ा 28 करोड़ का बकाया है। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. हयात वर्क ने बताया कि धान की अधिप्राप्ति के लिए जिले के 249 पैक्सों में से 122 पैक्स का चयन किया गया। वहीं नव व्यापार मंडल को धान की अधिप्राप्ति करने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकार इस वर्ष धान अधिप्राप्ति 131 पैक्स व व्यापर मंडल करेंगे। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति करने में पैक्स व व्यापार मंडल के सामने पैसे की कमी आड़े न आने पाए इसके लिए पिछले दिनों ही चयनित के खाते में जिला सहकारी बैक महाप्रबंधक विजय कुमार ¨सह के निर्देश पर 15-15 लाख रुपए अग्रिम डाल दिया गया है। पैक्स व व्यापर मंडल जैसे 15 लाख रुपए की धान अधिप्राप्ति कर लेंगे आगे तत्काल उनके खाते में राशि बैंक डालते जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.