शूटिग के प्रथम दिन हरियाणा आगे बिहार दूसरे नंबर पर
नालंदा बिहार के नालन्दा जिला स्थित कल्याण बिगहा इनडोर शूटिग रेंज में हो रहे 23वां सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल नेशनल शूटिग प्रतिस्पर्धा के प्रथम दिन शनिवार को हरियाणा के गुरुमुख सिंह ने एयर राइफल निशानेबाजी में 600 प्वाइंट के खेल में 594 प्वाइंट हासिल किया।
नालंदा : बिहार के नालन्दा जिला स्थित कल्याण बिगहा इनडोर शूटिग रेंज में हो रहे 23वां सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल नेशनल शूटिग प्रतिस्पर्धा के प्रथम दिन शनिवार को हरियाणा के गुरुमुख सिंह ने एयर राइफल निशानेबाजी में 600 प्वाइंट के खेल में 594 प्वाइंट हासिल किया। बिहार के निशानेबाज रौशन कुमार को 586 प्वाइंट मिले। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय शूटिग खेल संघ के नियमों के तहत खेले। इसमें 75 मिनटों में 60 गोली दागनी होती है। प्रत्येक शॉट के लिए 10 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं कर्नाटका की वैष्णवी ने नेशनल रूल के तहत खेल कर कुल 400 प्वाइंट के खेल में 389 अंक हासिल किया। इस नियम में 50 मिनटों में 40 शॉट दागने होते हैं। खेल रात 9 बजे तक कराया जा रहा है। शनिवार को सीएम नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में बने में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंडोर शूटिग रेंज में सुबह से ही प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। सेंसर युक्त इलेक्ट्रॉनिक टारगेट होने के कारण ज्यूरी के जजों को स्कोर करने की झंझट नहीं रही। वे सिर्फ नियम कायदे का ख्याल रख रहे रहे हैं। खिलाड़ियों के स्कोर टीवी स्क्रीन एवं बड़े पर्दे पर लाइव होता रहा। पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहे मैच से स्कोरिग या निर्णय प्रक्रिया से किसी को कोई शिकायत नहीं रही। बिहार राइफल एसो के उपाध्यक्ष कया प्रसर ने कहा कि निशानेबाजी ही ऐसा खेल है जिसमें बिना किसी को हराये खिलाड़ी को जितना होता है।