Move to Jagran APP

मुंबई से चलकर पावापुरी पहुंची राष्ट्रीय गरिमा यात्रा

गिरियक : कांग्रेस उच्च विद्यालय पावापुरी में महिला अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रीय गरिमा यात्रा निकाली। इ

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:13 PM (IST)
मुंबई से चलकर पावापुरी पहुंची राष्ट्रीय गरिमा यात्रा
मुंबई से चलकर पावापुरी पहुंची राष्ट्रीय गरिमा यात्रा

गिरियक : कांग्रेस उच्च विद्यालय पावापुरी में महिला अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रीय गरिमा यात्रा निकाली। इस स्कूली बच्चों ने पावापुरी जल मंदिर के चारों ओर भ्रमण किया। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिकार मोर्चा की उषा कुमारी ने किया। इस यात्रा में 66 सदस्य शामिल हैं। नेतृत्व मध्यप्रदेश स्थित राष्ट्रीय गरिमा यात्रा के अभिनोई, क्रांति कुमार, मोहम्मद अली तथा नवविहार समाज कल्याण प्रतिष्ठान की महिला अधिकार मोर्चा की उषा कुमारी कर रही हैं। यह यात्रा 22 दिसंबर को मुंबई से प्रारम्भ होकर देश के विभिन्न स्थलों की यात्रा करते हुए 22 फरवरी को दिल्ली में समाप्त होगी। इस दौरान उच्च विद्यालय दशरथपुर में नुक्कड़ नाटक, भाषण एवं पीड़ित महिलाओं की केस स्टडी शेयर की गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य कुमारी संध्या ,संतोष चौधरी , बसन्त कुमार , सुधीर कुमार ¨सह , सूर्यमणि ¨सह, राकेश कुमार, साधना कुमारी, ¨सधु कुमारी, निभा कुमारी, सुलेखा कुमारी मंजूषा कुमारी, सपना कुमारी व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.