बकरीद के मौके पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज
नालंदा। बकरीद को लेकर सुबह से जिले के सभी मस्जिदों व ईदगाहो में नामाजियों की खासा भीड़ देखी गई। लोग
नालंदा। बकरीद को लेकर सुबह से जिले के सभी मस्जिदों व ईदगाहो में नामाजियों की खासा भीड़ देखी गई। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर अपने नजदीक के मस्जिदों में नमाज अदा की और एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। बकरीद इस्लाम धर्म के मानने वालों मुसलमानों के कुछ खास पर्वों में से एक है। जिसे हम कुर्बानी का त्योहार भी कहते हैं। यह पर्व 3 दिनों का होता है वैसे तो लोग सबसे ज्यादा महत्व पहले दिन को ही देते हैं क्योंकि इस दिन वह अपने पालतू जानवरों का बलि अर्थात कुर्बानी देते हैं। इस दिन लोग ईद की तरह ही सुबह सुबह उठकर नहा धोकर तैयार होकर नए नए कपड़े पहन कर ईदगाह की ओर रवाना होते हैं। वहां दो रकात नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होता है। लोग अपनी हैसियत और आमदनी के मुताबिक कुर्बानी देते हैं। इस दिन लोग खुशी खुशी एक दूसरे से मिलते हैं एक दूसरे के घरों में जाते हैं और एक दूसरे के यहां मुबारकबाद भेजते हैं। इधर बकरीद को लेकर प्रशासन के तरफ मु़कव्वल व्यवस्था की गई थी चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।