विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगी के 15 हजार रुपये को लेकर पति-पत्नी में विवाद; नालंदा में 21 वर्षीय महिला की मौत, पत‍ि पर हत्‍या का आरोप

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:21 AM (IST)

नालंदा के सिपाह गांव में साइबर ठगी के 15 हजार रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद 21 वर्षीय अंजू ...और पढ़ें

नालंदा में मह‍िला की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थ‍िति‍यों में मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

नालंदा में मह‍िला की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थ‍िति‍यों में मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, बिहार शरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में साइबर ठगी के 15 हजार रुपये को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मायके वालों ने पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है ।

मृतका मुकेश कुमार की 21 वर्षीया पत्नी अंजू कुमारी है। वहीं, ग्रामीणों में महिला के साथ मारपीट के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की भी चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के भाई अस्थावां थाना क्षेत्र के उगवा गांव निवासी रोशन कुमार ने बताया कि अंजू की शादी वर्ष 2023 में मुकेश कुमार से हुई थी।

कुछ दि‍न पहले हुई थी साइबर ठगी का श‍िकार 

उसका 11 माह का एक बच्चा है। कुछ दिन पहले उनकी बहन साइबर ठगी का शिकार हो गई थी और उसके 15 हजार रुपये ठग लिए गए थे।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसके बाद बहनोई उसकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ित कर रहा था।

गुरुवार को उसके भांजे की तबीयत खराब थी। वह उसे देखने के लिए बहन के ससुराल जा रहा था। रास्ते में ही उसे बहन की मौत की सूचना मिली।

घर के बाहर पड़ा था शव 

स्‍वजन के साथ ससुराल पहुंचने पर अंजू का शव घर के बाहर रखा मिला। आरोप है कि इस दौरान ससुराल के लोग वहां से फरार थे।

अपर थानाध्यक्ष विमलेश पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।