विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: महाबोधी कालेज के प्राचार्य की मां की गला रेतकर हत्या, अकेले पाकर बदमाशों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 02 Dec 2023 12:17 PM (IST)

Bihar News नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान पुर में जेवरात चोरी करने आए बदमाशों ने शुक्रवार की ...और पढ़ें

Bihar News: महाबोधी कालेज के प्राचार्य की मां की हत्या (जागरण)
Bihar News: महाबोधी कालेज के प्राचार्य की मां की हत्या (जागरण)

जागरण संवाददाता,बिहारशरीफ। Bihar News: नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान पुर में जेवरात चोरी करने आए बदमाशों ने शुक्रवार की रात महाबोधी कालेज नालंदा के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार की 83 वर्षीया मां फूल कुमारी देवी की गला रेत कर हत्या कर दी।

घर पर अकेली रहती थीं प्राचार्य की मां

लगभग दो माह पहले पति रामचंद्र प्रसाद की मृत्यु होने के बाद फूल कुमारी देवी घर में अकेली रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोस का एक व्यक्ति उनकी सहायता करने आता था। प्राचार्य प्रो.अरविंद कुमार सपरिवार बिहार शरीफ में रहते हैं। उनकी मां सोने की कीमती जेवरात पहने रहती थी।

पड़ोसी ने दी प्राचार्य को मां की हत्या की जानकारी

प्राचार्य को पड़ोसियों ने शनिवार सुबह उनकी मां की हत्या और पहने हुए जेवरात गायब होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि फूल कुमारी देवी की हत्या की जांच आरंभ कर दी गई है। वह कनवाली और कुछ अन्य गहने पहने थी जो गायब है।

जेवरात की लालच में हत्या की आशंका

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामूली जेवरात की लालच में हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। गांव का ही एक मेडिकल प्रैक्टिसनर सुबह- शाम आकर भोजन पकाने में फूल कुमारी देवी की मदद करता था। वह रसोई गैस का चूल्हा जलाकर अपना घर लौट जाता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बिंदुओं पर अनुसंधान की जा रही है। मामले के उद्भेदन में तकनीकी अनुसंधान की मदद भी ली जायेगी।

यह भी पढ़ें

Bihar News: जीबी रोड में नशे की हालत में युवक, पुलिस ने ली तलाशी तो सन्न रह गया दिमाग

Bihar News: बिहार के 40 कॉलेजों की मान्यता रद्द, इस वजह से शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला