Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nalanda lok sabha Chunav Result: नीतीश के गढ़ नालंदा में कौशलेंद्र कुमार ने बनाई बड़ी बढ़त, माले के सौरभ का ऐसा है हाल

    Nalanda lok sabha election Result Live नालंदा से जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र आगे चल रहे। साढ़े ग्यारह बजे तक की वोटिंग (lok sabha election result 2024) में कौशलेंद्र को 42408 वोट मिल चुके हैं। कौशलेंद्र सीपीआई माले प्रत्याशी संदीप सौरभ से 7027 वोट से आगे चल रहे। बता दें कि नालंदा को जदयू का गढ़ माना जाता है। खुद सीएम नीतीश कुमार इसी क्षेत्र से आते हैं।

    By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:53 AM (IST)
    Hero Image
    जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र ने बनाई बढ़त। (सांकेतक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नालंदा। लोकसभा चुनाव (Nalanda lok sabha chunav Result 2024) के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार का गढ़ मानी जाने वाली नालंदा में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार और सीपीआई माले प्रत्याशी सौरभ संदीप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल, साढ़े ग्यारह बजे तक हुई वोटों की गिनती (Bihar lok sabha chunav Result 2024) में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को 42408 वोट मिल चुके हैं। वो सीपीआई माले प्रत्याशी संदीप सौरभ से 7027 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    संदीप सौरभ को अबतक कुल 35381 वोट मिले हैं। कौशलेंद्र कुमार को वह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, संयुक्त किसान विकास पार्टी के सुधीर कुमार 2429 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। अभी वोटों की काउंटिंग जारी है और जीत-हार के अंतर (Nalanda Lok sabha election 2024 Winner) में अभी बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

    2019 में कौशलेंद्र ने दर्ज की थी बड़ी जीत

    बता दें कि नालंदा लोकसभा सीट बिहार की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। नालंदा को जदयू का गढ़ माना जाता है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी लोकसभा क्षेत्र से आते हैं। इस सीट पर सातवें चरण के तहत 1 जून को वोटिंग हुई थी।

    2019 के लोकसभा चुनाव में कौशलेंद्र कुमार ने करीब साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी उन्होंने महागठबंधन समर्थित हम प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद को हराया था।

    नीतीश कुमार का चलता है सिक्का

    नालंदा संसदीय क्षेत्र में 1996 से एक ही क्षत्रप नीतीश कुमार का सिक्का चलता आ रहा है। नीतीश कुमार ने जिसे भी टिकट दिया है, वह विजयी हुआ है। नीतीश कुमार खुद यहां से चुनाव लड़े और जीते हैं।

    14वीं लोकसभा चुनाव 2004 में रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस को नीतीश कुमार के लिए नालंदा सीट छोड़नी पड़ी थी। नीतीश कुमार ने बाढ़ संसदीय क्षेत्र (अब (विलोपित) के अलावा, नालंदा से भी नामांकन किया था।

    1991 से पूर्व नालंदा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रभाव था। 1980, 1984 और 1991 में भाकपा के विजय कुमार यादव यहां से सांसद निर्वाचित हुए थे।

    सात में से पांच विधानसभा क्षेत्र पर जदयू का कब्जा

    नालंदा संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। अस्थावां, हिलसा, हरनौत, राजगीर (सुरक्षित) और नालंदा सीट पर जदयू का कब्जा है। बिहारशरीफ से भाजपा के डॉ. सुनील कुमार और इस्लामपुर से राजद के राकेश रोशन विधायक हैं।

    पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे कम अंतर से हिलसा में जदयू के कृष्ण मुरारी शरण जीते थे। उन्होंने राजद के शक्ति यादव को मात्र 12 मतों से पराजित किया था।

    नालंदा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार करते हैं। अस्थावां से जितेंद्र कुमार, राजगीर से कौशल किशोर तथा हरनौत से हरिनारायण सिंह विधायक हैं। यहां से कांग्रेस के सिद्धेश्वर प्रसाद, प्रख्यात समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस और कौशलेंद्र कुमार यहां से हैट्रिक लगा चुके हैं।

    इस बार जदयू के कौशलेंद्र प्रसाद जीत दर्ज करते हैं तो लगातार चौथी बार यहां से लोकसभा पहुंचने वाले पहले सांसद होंगे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : यहां पढ़ें बिहार लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट

    Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें