नालंदा में नींबू तोड़ने पर बवाल: 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव और हंगामा
नालंदा के सकरावा गांव में नींबू तोड़ने के मामूली विवाद में 12 वर्षीय बच्चे झगड़ू की पीट-पीटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

नालंदा में नींबू तोड़ने पर बवाल
HighLights
नींबू तोड़ने के विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या।
आरोपी गोरख मियां ने लाठी से सिर पर वार किया।
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात, तनाव।
संवाद सूत्र,अस्थावां(नालंदा)। नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावा गांव में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि नींबू तोड़ने के विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र झगड़ू के रूप में हुई है।
पेड़ से गिरे नींबू को उठाने पर हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़ू गांव में बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था। इसी दौरान उसने पेड़ से गिरा एक नींबू उठा लिया, जिस पर आरोपी गोरख मियां भड़क गया।
आरोप है कि उसने बच्चे पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत
घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही झगड़ू ने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम और आक्रोश फैल गया।
गांव में हंगामा, पुलिस पर भी आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया।
इसको लेकर गांव में तनाव और बढ़ गया।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को देखते हुए सकरावा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सदर डीएसपी Nurul Haq मौके पर कैंप कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
मासूम बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।
ग्रामीण लगातार आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
