विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 रुपये में बिक रहा टमाटर, 10 लाख की मांग; नालंदा में किसानों के टमाटर पर ‘अग्रिम’ दांव

Published: Sat, 28 Feb 2026 02:09 PM (IST)

नगरनौसा में टमाटर 5 रुपये किलो बिकने से किसान परेशान हैं। नगरनौसा सब्जी उत्पादक सहयोग समिति की अध्यक्ष कंचन कुमारी ...और पढ़ें

टमाटर खरीदने के लिए 10 लाख रुपये अग्रिम राशि की मांग

टमाटर खरीदने के लिए 10 लाख रुपये अग्रिम राशि की मांग

HighLights

  1. टमाटर 5 रुपये प्रति किलो बिकने से किसान परेशान।

  2. समिति ने 10 लाख अग्रिम राशि की मांग की।

  3. एचयूएल से समझौता, अब पैसों का इंतजार।

संवाद सूत्र, नगरनौसा(नालंदा)। जहां बाजार में टमाटर 5 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं नगरनौसा में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। नगरनौसा सब्जी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती कंचन कुमारी ने 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि की मांग कर सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने हरित सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन संघ, पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में साफ लिखा है कि किसानों से बड़े पैमाने पर टमाटर खरीद की तैयारी है। अब सवाल है, क्या जल्द मिलेगी हरी झंडी?

एचयूएल से एग्रीमेंट, अब पैसों का इंतजार

जानकारी के अनुसार खरीदे गए टमाटर की आपूर्ति एचयूएल, लालगंज को की जानी है। कंपनी से एग्रीमेंट भी हो चुका है, यानी कागजों पर रास्ता साफ है।

लेकिन असली पहिया तब घूमेगा जब अग्रिम राशि जारी होगी। समिति की प्रबंध समिति ने बैठक कर प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। प्रस्ताव की प्रति संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है।

5 रुपये किलो का दर्द

इधर किसान 5 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचने को मजबूर हैं। कम दाम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। ऐसे में समिति की पहल उम्मीद की किरण बन सकती है।

अगर अग्रिम राशि मिलती है तो संगठित खरीद से बाजार में नई हलचल हो सकती है। किसानों को समय पर भुगतान मिलने की भी उम्मीद है।

फैसला किसके पाले में?

अब निगाहें विभाग के निर्णय पर टिकी हैं। 10 लाख की अग्रिम राशि जारी होती है या नहीं, यह बड़ा सवाल है। अगर स्वीकृति मिलती है तो नगरनौसा के टमाटर सीधे बड़ी कंपनी तक पहुंचेंगे।

इससे किसानों को स्थायी बाजार मिल सकता है। फिलहाल टमाटर के साथ-साथ फैसले का भी भाव चढ़ा हुआ है।