Move to Jagran APP

बिहारशरीफ में बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या Nalanda News

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में गुरुवार विवाहिता की प्रसव के बाद में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 01:20 PM (IST)
बिहारशरीफ में बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या Nalanda News
बिहारशरीफ में बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या Nalanda News

नालंदा, जेएनएन। बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ला के भदानी गली में गुरुवार की रात विवाहिता की प्रसव के बाद ससुराल में मौत हो गई। लड़की को जन्म देने के बाद ससुराल वाले उसे तीन घंटे बाद ही घर लेकर चल गए थे। मृतका के स्वजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर बिहार थाने की पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

मृतका पटना जिला के कुर्मी चक निवासी प्रमिला देवी बताई जाती है। प्रमिला देवी की बहन मनीला देवी ने बताया कि प्रमिला की शादी बिंद थाना क्षेत्र के सतकपुर गांव निवासी सुरज भूषण सिंह से हुई थी। वर्तमान में सभी बिहार थाना क्षेत्र के नई सराय मोहल्ले में रहते थे।

शादी के बाद से हो रही थी दहेज की मांग

मृतका की बहन मनीला ने कहा कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसकी बहन से दहेज की मांग करने लगे थे। नहीं देने पर ससुराल वाले अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। गर्भवती होने पर पति ने कहा था कि अगर लड़की हुई तो जान से मार देंगे। गुरुवार को प्रसव के लिए विवाहिता को पति ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

बेटी जनने के तीन घंटे बाद हुई मौत

मृतका की बहन ने बताया कि रात में नार्मल डिलीवरी से लड़की पैदा हुई थी। इसके बाद नाराज ससुराल वाले उसे घर ले गए। करीब तीन घंटे के बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मृतका के स्वजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पति बोला, अचानक तबीयत हुई खराब

मृतका के पति ने कहा कि नार्मल डिलीवरी के बाद ठंड से बचाव के लिए वह पत्नी को घर ले आया था। घर लाने के दो घंटे के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे निजी क्लीनिक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.