नालंदा में वर्चस्व को लेकर हत्या, पांच गोली मारकर उतारा मौत के घाट, एक गंभीर Nalanda News
नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के पास सोमवार की देर रात दो लोगों को गोली मार दी गई। वर्चस्व को लेकर हुए हमले में एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर थाना क्षेत्र के धनकी गांव निवासी विनोद यादव और विनोद यादव के परिवार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि वर्चस्व को लेकर दोनों परिवार कई दफा पहले भी भिड़ चुके थे। आरोप है कि सोमवार की रात विनोद ने घर के बाहर विनोद और गोरे यादव को गोली मार दी। उसके ऊपर पांच फायर किए गए।
वारदात को अंजाम दे आरोपित फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के परिवार की ओर से नामजद एफआइआर दर्ज कराई गई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप