Islampur Election Result: इस्लामपुर में जदयू के रुहैल रंजन को मिली जीत, 32 हजार वोटों से राजद प्रत्याशी को दी शिकस्त
Islampur vidhan sabha Chunav Result: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू ने जीत दर्ज की। जदयू के रुहैल रंजन ने राजद के राकेश कुमार रौशन को 32239 वोटों के ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट।
डिजिटल डेस्क, इस्लामपुर। Islampur vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू का दबदबा देखने को मिला। जदयू के रुहैल रंजन ने पूरे 30 राउंड की गिनती के बाद 32239 वोट से जीत दर्ज की। राजद के राकेश कुमार रौशन दूसरे स्थान पर रहे और जनसुराज पार्टी की तनुजा कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं।
नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा सीट को जातीय समीकरण के साथ-साथ इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व भी इसे खास बनाता है। इस्लामपुर को 'छोटी अयोध्या' के नाम से भी जाना जाता है। विधानसभा चुनाव में JDU और RJD में सीधे टक्कर देखने को मिलती रही है।
Islampur election Result अपडेट-
रूहेल रंजन (JDU)- 100487
राकेश रौशन (RJD)- 68248
तनुजा कुमार (JSP)- 4779
पहले चरण में हुआ मतदान
पहले चरण में हुई वोटिंग के दौरान यहां 61.77 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू के रूहेल रंजन, आरजेडी के राकेश रौशन और जन सुराज की तनुजा कुमारी के बीच है। 1951 में विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित इस्लामपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास रोचक रहा है।
यह सीट कभी कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का गढ़ थी, लेकिन पिछले कुछ दशकों में जनता दल (यूनाइटेड) ने यहां अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इस सीट पर कुर्मी और यादव समुदाय के मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इसके अलावा, रविदास, पासवान, मुस्लिम और कोइरी समुदाय के मतदाताओं का असर चुनावी नतीजों पर पड़ता रहा है।
मुख्य बातें-
अब तक कुल 6 बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने चुनाव जीते हैं।
कांग्रेस ने 4 और सीपीआई ने 3 बार जीत हासिल की।
2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पहली बार इस सीट पर विजय हासिल की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।