Move to Jagran APP

दहेज के लिए बहू की हत्या कर ससुराल वाले फरार, पुलिस ने कहा- FIR दर्ज करो

नालंदा में एक महिला की ससुराल वालों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने एफआइआर दर्ज होनें के पहले किसी कार्रवाई से इन्‍कार कर दिया। बाद में एफआइआर दर्ज की गई।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 03:45 PM (IST)
दहेज के लिए बहू की हत्या कर ससुराल वाले फरार, पुलिस ने कहा- FIR दर्ज करो
दहेज के लिए बहू की हत्या कर ससुराल वाले फरार, पुलिस ने कहा- FIR दर्ज करो

नालंदा [जेएनएन]। रहुई थाना के शेरपुर इतासंग में गुरुवार की रात ससुरालवाले बहू रिंकी देवी की हत्या कर फरार हो गए। महिला का शव रात भर घर में पड़ा रहा। पड़ोसियों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस आई, लेकिन वापस चली गई। लोगों ने पूछा तो पुलिस ने मृतका के मायके वालों को फोन कर कहा कि पहले थाने आकर एफआइआर दर्ज कराओ फिर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

loksabha election banner

बाद में मृतका के पिता मानपुर थाना के गोंगड़ी पर निवासी प्रताप पासवान ने दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या की एफआइआर दर्ज करा दी। मृतका के पिता ने इसमें अपने दामाद समेत पांच को नामजद किया है।

एफआइआर में बताया गया है कि एक साल पहले रिंकी की शादी शेरपुर निवासी पिंटू पासवान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करने लगे। इसी बीच गुरुवार की रात पति व सुसराल वालों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गये।

रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झंर ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन, मृतका रिंकी देवी के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.