Move to Jagran APP

सरकार बनी तो सात निश्चय योजना में की कराएंगे जांच : चिराग पासवान

बिहारशरीफ। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नालंदा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन धुआंधार चार जनसभाएं कर डालीं। हर जनसभा में उनके तेवर तल्ख रहे। मुख्य निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। चिराग ने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो सबसे पहले सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:17 PM (IST)
सरकार बनी तो सात निश्चय योजना में की कराएंगे जांच : चिराग पासवान
सरकार बनी तो सात निश्चय योजना में की कराएंगे जांच : चिराग पासवान

बिहारशरीफ। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नालंदा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन धुआंधार चार जनसभाएं कर डालीं। हर जनसभा में उनके तेवर तल्ख रहे। मुख्य निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। चिराग ने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो सबसे पहले सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। वैसे जांच की शुरुआत हो चुकी है। नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें जेल जाना होगा। नीतीश कुमार ने राज्य में शराबबंदी लागू की तो शराब की होम डिलीवरी होने लगी। तस्करी का पैसा नीतीश की जेब में जा रहा है। चिराग ने भीड़ से पूछा ऐसे मुख्यमंत्री को बना रहना चाहिए क्या।

loksabha election banner

चिराग ने कहा कि नीतीश नहीं चाहते कि बिहार में लड़के-लड़की ज्यादा पढ़े। अगर पढ़-लिख जाएंगे तो उनसे सवाल करने लगेंगे। जैसे मैंने विकास के मसले पर सवाल पूछना शुरू किया तो वह भड़क गए। तब हम बिहार के लोगों के साथ हो गए। बिहार में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की स्थित बदहाल है। उन्होंने कहा कि यहां से लोग दूसरे राज्यों में मजबूरी में रोजगार के लिए जा रहे हैं। कल-कारखाने नहीं खोले जा रहे। नीतीश कुमार ने राज्य को काफी पीछे ढकेल दिया है। चिराग ने लोगों से सवाल किया कि यहां से तो हजारों लोग बाहर कमाने जाते हैं। दूसरे राज्यों के लोग यहां आते हैं क्या? लोगों ने जवाब में हाथ उठाकर कहां नहीं। यहां विकास ही नहीं है तो रोजगार कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में चुनाव प्रचार करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झूठ कहा कि यहां उन्होंने खूब विकास किया है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या दिल्ली से कोई पढ़ने बिहार आता है? मुंबई से रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं? नहीं न? लेकिन हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। हमारी सरकार आएगी तो उद्योग धंधे और पर्यटन को बढ़ावा देंगे। कल-कारखाने खोले जाएंगे।

नीतीश कहते हैं कि बिहार समुद्र के किनारे नहीं है इसलिए अन्य राज्यों की तुलना में कम विकास हुआ। हम पूछते हैं कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा कौन से समुद्र किनारे बसे हैं, जो वहां विकास की गंगा बह रही है। लोग तरक्की कर रहे हैं।

.....

पापा कहते थे शेर का बच्चा होगे तो जंगल चीर कर निकलोगे

.........

चिराग अपने संबोधन में भावुक भी हुए, कहा कि पापा जब जिदा थे तो सभा के बाद उनका फोन आता था। पूछा करते थे कि कैसी रही सभा? लोगों का क्या रुख था? अब वो नहीं रहे लेकिन इस बेटे को इतना हौसला देकर गए हैं कि अकेले घूम रहे हैं। पापा कहते थे कि शेर का बच्चा होगे तो जंगल चीर कर बाहर निकलोगे। मैं पापा के उस संकल्प और सोच की बदौलत अकेले कुशासन के जंगल को चीर कर बाहर निकल रहा हूं।

............

पांच की बजाए चार जनसभाएं कर लौटे

..........

बता दें कि रविवार को 12.50 बजे से 3.30 बजे तक चिराग पासवान नालंदा जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग पांच जनसभाएं करने वाले थे। अस्थावां के कोनंद की सभा शासन ने रद्द कर दी तो उन्होंने राजगीर विस क्षेत्र के बेलछीशरीफ के पलटपुरा मैदान, नालंदा विस क्षेत्र के नूरसराय स्थित सरदार पटेल स्टेडियम, इस्लामपुर के पशु हाट मैदान व हिलसा के देवगन कॉलेज के पास परती जमीन में जनसभाओं को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.