बाइक पलटने से दंपती घायल
बिहारशरीफ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्सुआ-बभनिमा पथ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पति-पत्नी
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 05:29 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 05:29 PM (IST)
बिहारशरीफ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्सुआ-बभनिमा पथ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बभनिमा पथ पर कुछ लोगों ने बालू-गिट्टी गिरा दी है और इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोग अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। मंगलवार को मखदुमपुर निवासी अभिषेक पांडेय अपनी पत्नी बेबी कुमारी के साथ अपने घर लौट रहे थे तभी मरसुआ-बभनीमा पथ पर सड़क पर गिरे बालू के कारण बाइक फिसल गई और वे नीचे गिर गए। घायल दंपती का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें