Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hilsa vidhan sabha Chunav Result: हिलसा में पिछड़ गई राजद, जदयू नेता ने मारी बाजी

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:52 PM (IST)

    Hilsa election Result: हिलसा विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में राजद का जलवा देखने को मिला। तीन राउंड पूरे होने के बाद राजद के शक्ति सिंह यादव आगे रह ...और पढ़ें

    Hero Image

    हिलसा में बदलाव के आसार।

    डिजिटल डेस्क, हिलसा (नालंदा)। Hilsa vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: हिलसा विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में राजद का जलवा देखने को मिला। शुरुआत में राजद के अत्रि मुनी उर्फ शक्ति सिंह आगे चल रहे थे, लेकिन फिर जदयू प्रत्याशी ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिलसा में जदयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण ने राजद प्रत्याशी को 16012 वोट से मात दी। पिछले चुनाव में कृष्ण मुरारी शरण ने राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह को 12 वोटों से मात दी थी। इस बार भी जदयू नेता ने अपना दबदबा कायम रखा।

    Hilsa vidhan sabha Chunav Result अपडेट- 

    कृष्णमुरारी शरण (JDU)- 96009 (+ 16012)

    अत्रि मुनी उर्फ शक्ति (RJD)- 79997 ( -16012)

    उमेश कुमार वर्मा (JSP)- 4252 ( -91757)

    हिलसा में जदयू का दबदबा

    हिलसा विधानसभा सीट बिहार का एक महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्र है। 1957 से लेकर अब तक यहां 16 बार चुनाव हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रभाव यहां पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उनकी पार्टी समता पार्टी (जो बाद में जदयू में विलीन हो गई) ने इस सीट पर पांच बार जीत हासिल की है।

    ऐसा रहा है इतिहास

    2000 से 2020 तक के छह चुनावों में समता पार्टी/जदयू ने पांच बार जीत दर्ज की। केवल 2015 में यह सीट राजद को दी गई थी, जब जदयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया था। कांग्रेस इस सीट से चार बार जीत चुकी है, जबकि बीजेपी ने तीन बार और राजद, जनता पार्टी, इंडियन पीपल्स फ्रंट व जनता दल ने एक-एक बार जीत हासिल की है।

    जदयू और राजद में सीधी टक्कर

    पिछले विधानसभा चुनाव का नतीजा बेहद करीबी रहा था। 2020 में जदयू के कृष्ण मुरारी शरण ने महज 12 वोटों से राजद के शक्ति सिंह यादव को हराया था। वोटों की गिनती दोबारा हुई और 182 पोस्टल बैलेट खारिज किए जाने पर राजद ने धांधली का आरोप लगाया। इस बार भी जदयू और राजद के बीच सीधी टक्कर है।