महिला ब्रिगेड ने कहा शराबबंदी से आई खुशहाली
महात्मा गांधी के नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में जिस तरह से मुख्य।
नालंदा। महात्मा गांधी के नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्य किया वह वाकई प्रशंसनीय है। उक्त बातें गांधी संदेश यात्रा के मौके पर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्षा सह जिला प्रभारी रूबी कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी कानून लागू कर गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस सराहनीय कार्य में दुर्गादस्ता एवं राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड पूरा सहयोग करेगी। साथ ही गांधी के विचारों को जन-जन पहुंचाने के लिए ब्रिगेड के सदस्य टोपी पहनकर गांव-गांव घूमेगी। मौके पर विष्णु देवी, संचूला देवी, एतवारी देवी, मुन्नी देवी, धर्मशीला देवी, रवींद्र पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।