Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nalanda News: पावापुरी में पुलिस टीम पर हमला, दो गुटों के बीच पथराव में आधा दर्जन जवान घायल; जीप क्षतिग्रस्त

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 11:53 AM (IST)

    नालंदा के पावापुरी में दो पक्षों के झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस की गाड़ी सहित तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    Nalanda News: पावापुरी में पुलिस टीम पर हमला, दो गुटों के बीच पथराव में आधा दर्जन जवान घायल; जीप क्षतिग्रस्त

    गिरियक (नालंदा), जागरण संवाददाता। नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थाना के सकुची सराय गांव में प्रेमी-प्रेमिका के फरार होने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और रोड़ेबाजी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्ज जवान घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही पुलिस गाड़ी सहित तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह घटना शुक्रवार की देर संध्या को हुई।

    बताते चलें कि पावापुरी ओपी क्षेत्र के सकुचीलसराय गांव में अंशु और जीतन के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 2 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। इस घटना से आक्रोशित प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के घर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया।

    युवक और युवती पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई। दोनों गुटों की तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। फायरिंग की भी खबर है। घटना कि खबर सुनकर पावापुरी पुलिस टीम गांव पहुंची, जिसके बाद उपद्रवियों ने जवानों पर रोड़ेबाजी कर दी।

    पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रेमी युगल को भी बरामद कर लिया गया है और पुरे मामले कि तहकीकात की जा रही है।