सड़क दुर्घटना में चार जख्मी, रेफर
नालन्दा। इसलामपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए बाइक दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए
By Edited By: Published: Fri, 23 Oct 2015 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 11:01 PM (IST)
नालन्दा। इसलामपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए बाइक दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि बुधवार को थाना क्षेत्र के अमरूदिया बिगहा के पास मारुति कार एवं बाइक की टक्कर में कुमार गौतम एवं पंकज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों व्यक्ति जहानाबाद के सुल्तानपुर का निवासी था। वहीं शुक्रवार की सुबह चकदौलत गांव के पास बाइक की टक्कर में बच्ची देवी एवं विन्ती देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी। इधर चारों को स्थानीय चिकित्सक ने बेहतर ईलाज हेतू पटना रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें