पुना पंचायत के वार्ड सदस्य पर गोलीबारी
बिहारशरीफ। हिलसा थाना क्षेत्र के पूना गांव में शुक्रवार की देर रात पड़ोस के एक बदमाश ने हत्या करने के
बिहारशरीफ। हिलसा थाना क्षेत्र के पूना गांव में शुक्रवार की देर रात पड़ोस के एक बदमाश ने हत्या करने के नियत से वार्ड सदस्य पर गोलीबारी की। हालांकि गोलीबारी की पुष्टि थानाध्यक्ष ने नहीं की है। वार्ड सदस्य के द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुना पंचायत के पुना गांव के वार्ड सदस्य स्व. मुन्नी रविदास के पुत्र शिवजी मोची शुक्रवार की देर रात अपने घर पर थे। पड़ोस के ही संजू रविदास शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हत्या करने के उद्देश्य से तीन चक्र गोलीबारी की। दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है। वार्ड सदस्य ने लिखित आवेदन में कहा है कि पूना गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कराने के लिए विधायक मद से पास कराई गई है। इस भवन के निर्माण कार्य की जवाबदेही मुझे सौंपी गई है। जिसके चलते संजू रविदास बराबर जान मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में वार्ड सदस्य प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।