Move to Jagran APP

नालंदा में मुखिया के घर चढ़कर फायरिंग, बाल-बाल बचे- आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

नालंदा में हरनौत प्रखंड के पांकड़ पंचायत के मुखिया देशराज सिंह चौहान के घर पर बुधवार की रात बदमाशों ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 09:23 AM (IST)
नालंदा में मुखिया के घर चढ़कर फायरिंग, बाल-बाल बचे- आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
नालंदा में मुखिया के घर चढ़कर फायरिंग, बाल-बाल बचे- आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

नालंदा, जेएनएन ललुआ डीह गांव में हरनौत प्रखण्ड के पांकड़ पंचायत के मुखिया देशराज सिंह चौहान के घर पर चढ़कर बुधवार की देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि रात करीब 11:30 बजे जब वे सो रहे थे तब हथियार से लैस बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमलावर उनके घर की छत पर चढ़ गए और उन्हें खोजते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें दो गोलियां दीवार में जा धंसी। वारदात में मुखिया देशराज सिंह और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।

loksabha election banner

पुलिस पर किया फायर

मुखिया देशराज सिंह चौहान के हमलावरों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। आरोपित ने थानाध्यक्ष को निशाना बना गोली चला दी मगर फायर मिस होने से थानाध्यक्ष की जान बच गई। इस दौरान पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस से महिलाओं ने जबरदस्ती आरोपित को छुड़ा लिया। बाद में पुलिस ने दो महिलाओं व एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

देर रात पहुंची पुलिस ने की छापेमारी

देर रात हुई गोलीबारी से गांव के लोग जाग गए। शोर-शराबा होने लगा। इस बीच लोगों को मुखिया के घर आता देख बदमाश फरारा हो गए। जानकारी होने पर रात में पहुंची तेलमर थाना पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों के घर छापेमारी की। मुखिया ने बताया कि पुलिस ने कट्टा जब्त किया है। गोलियां चलाकर बदमाश किसी तरह भाग निकला है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई है। जल्द से जल्द सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

साल भर पहले भी घर में घुसकर हुआ था हमला

बताते चलें कि साल भर पहले भी मुखिया देशराज सिंह चौहान के घर में घुसकर गांव के ही बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई थी। उस वक्त मुखिया खंधा में गए हुए थे। उन दिनों वे दहशत के मारे महीनों घर से नहीं निकले थे। इस घटना के बाद  मुखिया एवं उनके स्वजन दहशत में हैं। वे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बताया गया कि हमलावर बदमाश की तलाश पुलिस को भी है। वह कई मामलों में फरार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.