नाली-गली के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी
बिहारशरीफ। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़िया विगहा गांव में रविवार की रात नाली-गली विवाद को लेकर दो गुट
बिहारशरीफ। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़िया विगहा गांव में रविवार की रात नाली-गली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी होते ही गांव में भगदड़ मच गई। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। दोनों गुट के लोगों पर थाने में केस दर्ज किया गया है। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पकड़िया बिगहा गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क और नाली निर्माण में जमीन जाने को लेकर दो गुट कई बार पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं। मारपीट भी हो चुकी है। इसी बीच रविवार की रात मामले ने तूल पकड़ लिया। इस कारण जय ¨सह यादव और राम प्रवेश यादव के पक्ष से जमकर गोलीबारी होने लगी। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि पुलिस के गांव में पहुंचते ही गोलीबारी रूक गई। आरोपितों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मनपुरवा के तालाब में नाली का पानी गिराने को लेकर गोलीबारी : हिलसा : हिलसा थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव में भी सोमवार की सुबह सरकारी तालाब में नाली का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई। गोलीबारी से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और गांव में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि पूर्व में करीब 5 बीघे में सरकारी तालाब था लेकिन दबंगों ने तालाब को मिट्टी से भर दिया। आज 5 बीघे का तालाब करीब 4 कट्ठे में सिमट गया है। फिर भी इस छोटे रकबे में गांव के कई घरों की नाली का पानी गिराया जा रहा था। गांव के कुछ लोगों ने नाली का पानी गिराने से मना किया तो पानी गिराने वाले घरों के लोग बिफर गए और गोलीबारी कर दहशत फैला दी।