मूसलाधार बारिश व तेज हवा से किसान मायूस
नालंदा। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के खेतों में तैयार धान की फसल को
By Edited By: Published: Sat, 08 Oct 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 02:53 AM (IST)
नालंदा। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के खेतों में तैयार धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसान मायूस हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह आई तेज हवा के साथ बारिश के चलते खेत में लगी खड़ी धान की फसलें गिर गई। इस बाभत रामस्वार्थ यादव, अनिरुद्ध प्रसाद समेत द्वारिका बिगहा के कई किसानों ने बताया कि पहले चमकीली धूप से झुलसा रोग ने फसल को बर्बाद कर दिया। अब गुरुवार की सुबह हवा-पानी से धान की फसल खेत में गिर गई। खेत में भी पानी जमा है। इससे धान तो बर्बाद हो ही रहा है। कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिलेगा। इससे रबी फसल भी समय पर लगाने में परेशानी हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें