विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पूर्व विधायक पप्पू खान के घर छापामारी, गिरफ्तारी से पहले पत्नी संग फरार

Published: Thu, 23 Apr 2026 05:19 PM (IST)

जमीन धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व विधायक नौशादुन उर्फ पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के बिहारशरीफ स्थित आवास पर पुलिस ने छापा मारा।

बिहार में पूर्व विधायक पप्पू खान के घर छापामारी, गिरफ्तारी से पहले पत्नी संग फरार

बिहार में पूर्व विधायक पप्पू खान के घर छापामारी, गिरफ्तारी से पहले पत्नी संग फरार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नौशादुन उर्फ पप्पू खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार दोपहर वेना थाना पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित उनके आवास पर जोरदार छापामारी की।

इस दौरान पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई से पहले ही पप्पू खान अपनी पत्नी आफरीन सुल्ताना के साथ फरार हो गए।

सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वेना, रहुई, हरनौत, चेरो और बिहार थाना की पुलिस शामिल थी। छापामारी के दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।

जमीन धोखाधड़ी और कब्जे का आरोप

सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई वेना थाना में दर्ज एक मामले के तहत की गई है। पूर्व विधायक और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने साजिश के तहत फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे की जमीन अपने नाम कराई और उस पर जबरन कब्जा कर लिया।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों घर से फरार हो चुके थे।

2023 में दर्ज हुआ था मामला

सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल के अनुसार, इस विवाद की जड़ वर्ष 2020-21 के एक जमीन सौदे से जुड़ी है।

आरोप है कि पप्पू खान ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कीमती जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी आफरीन सुल्ताना के नाम करा ली थी। इस संबंध में वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

फिलहाल पुलिस ने आवास की तलाशी ली, लेकिन दोनों नामजद आरोपी हाथ नहीं आए। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और कानून के तहत आगे की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।