वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या
राजगीर : थाना क्षेत्र के पावाडीह गांव में बुधवार की रात एक 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्य
राजगीर : थाना क्षेत्र के पावाडीह गांव में बुधवार की रात एक 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेंद्र ¨सह के रूप में की गई। बताया जाता है कि राजेन्द्र खलिहान में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर शरीर के कई हिस्सों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में अपने घर के दालान में सोया था तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वृद्ध के कराहने की आवाज सुन परिजन खलिहान गए तो राजेन्द्र खून से सने थे। इसके बाद परिजनों ने शोर-मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। तत्पश्चात परिजनों ने उसे जख्मी हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बाबत डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान के क्रम में प्रथम दृष्ट्या यह मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। वैसे पुलिस सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।