Move to Jagran APP

पंचायत भवन में बैठ बनाएं विकास की योजनाएं : मंत्री

नालंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एकंगरसराय पंचायत सरकार भवन का उदघाटन शुक्रवार को बिहार स

By Edited By: Published: Sat, 13 Aug 2016 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 05:53 PM (IST)
पंचायत भवन में बैठ बनाएं विकास की योजनाएं : मंत्री

नालंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एकंगरसराय पंचायत सरकार भवन का उदघाटन शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री कपिलदेव कामत ने फीता काटकर किया। सभा की अध्यक्षता एकंगरसराय पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने की। जबकि सभा का संचालन जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शियाशरण ठाकुर ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव कामत ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से विकास के रास्ते आसान हो जाएगें। अब सभी प्रतिनिधि यहां बैठकर समस्याओं का समाधान एवं विकास की योजनाएं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाएं गए है। उन्होंने कहा कि सूबे में सात सौ पंचायत भवन बनकर तैयार है। जबकि 1435 पंचायत सरकार भवन बनाने के लक्ष्य के साथ केन्द सरकार ने दस हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। मगर मिले महज पांच हजार करोड़। सभा को संबोधित करते हुए इस्लामपुर के विधायक चन्द्रसेन प्रसाद ने कहा कि सरकार के सात निश्चय में सबसे बड़े निश्चय पंचायती राज्य है। वहीं विधान पार्षद रीना यादव ने भी सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। वहीं हिलसा के विधायक शक्ति ¨सह यादव ने कहा कि बिहार में जब से गठबंधन की सरकार बनी है। उस दिन से पूरे बिहार में विकास की गंगा बह रही है। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, प्रो0 अशोक कुमार, राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद यादव, जदयू के बरिष्ठ नेता विनोद प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मनोरमा देवी, मुखिया दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र चौहान, राजीव प्रसाद ¨सह, रवीन्द्र प्रकाश ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.