करंट से चार झुलसे
नालंदा। शुक्रवार को एक बड़ी हादसा होते-होते कतरीसराय के मायापुर गांव में बच गया। प्राप्त
By Edited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 03:07 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 03:07 AM (IST)
नालंदा। शुक्रवार को एक बड़ी हादसा होते-होते कतरीसराय के मायापुर गांव में बच गया। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के मायापुर में पावर ग्रिड के समीप चापाकल लगाने के दौरान पाइप तेतीस हजार तार में टकरा गया। जिससे चिंगारी उठी और मजदूर जगरनाथ प्रसाद, देवशरण प्रसाद, विनोद साव, भगवानी विगहा निवासी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको ग्रामीण के सहयोग से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बिहारशरीफ रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें