Move to Jagran APP

बिहार: नालंदा में रालोसपा नेता की हत्या, जेब से मिला लव लेटर

नालंदा में अपराधियों ने रालोसपा के पंचायत अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गांव की सड़क के किनारे फेंक दिया। उसकी जेब से प्रेम पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 04:18 PM (IST)
बिहार: नालंदा में रालोसपा नेता की हत्या, जेब से मिला लव लेटर
बिहार: नालंदा में रालोसपा नेता की हत्या, जेब से मिला लव लेटर

नालंदा, जेएनएन। जिले के थाना क्षेत्र के रानी विगहा गांव में रालोसपा के पंचायत अध्यक्ष की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर शव को गांव के पास फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त में पुलिस को मृतक की जेब से लव लेटर मिला है, जिसमें लिखा था कि हम दोनों के प्यार के बारे में रंजीत को मालूम हो गया है। पुलिस रंजीत की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक पंचायत अध्यक्ष का शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना  शुक्रवार की सुबह की है। गांव के कुछ लोग सुबह टहलने निकले तो गांव के सड़क के किनारे युवक का शव देखा। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। लोगों ने मृतक की पहचान रानी विगहा गांव के बिन्देश्वर कुशवाहा के 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुशवाहा के रूप में की।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और पुलिस को भी बताया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव की शिनाख्त की। पिता बिन्देश्वर महतो ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे वह पढ़ाई कर रहा था, तभी  मोबाइल पर किसी ने कॉल किया। इसके बाद वह निकल गया।

काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की।  मोबाइल भी स्विच ऑफ था। सुबह लोगों ने जानकारी दी कि उसकी लाश मिली है। उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल भी गायब कर दिया गया है।

वहीं, रालोसपा के महासचिव सोनू कुशवाहा ने बताया कि प्रदीप पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। डीएसपी ने बताया कि रंजीत कौन है, इस बारे में पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीडीओ अंजनी कुमार ने परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.