राजगीर महोत्सव के अवसर पर होगी क्रिकेट प्रतियोगिता, 8 टीमें होंगी शामिल
बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव 2018 के आयोजन के अवसर पर स्थानीय बिहारशरीफ के सोगरा महाविद्यालय के मैदान म
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 06:38 PM (IST)
बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव 2018 के आयोजन के अवसर पर स्थानीय बिहारशरीफ के सोगरा महाविद्यालय के मैदान में 25 से 27 नवंबर तक बालक वर्ग में अंडर-17 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को शारीरिक शिक्षा के उपाधीक्षक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के आठ विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से पत्राचार खेल कार्यालय में 22 नवंबर तक कर देंगे और इसी आधार पर खेल विभाग टीमों के लिए टाइम सीट निर्धारित करेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र और विद्यालय का परिचय पत्र अपने साथ में लाना अनिवार्य होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें