Move to Jagran APP

कर्नल विश्वास बने सैनिक स्कूल नालंदा के नए प्राचार्य

बिहारशरीफ। सैनिक स्कूल नालंदा के नए प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्ञात हो कि यह पद निवर्तमान प्राचार्य कर्नल एमआई हुसैन के स्थानांतरण के कारण रिक्त हो गया था। कर्नल तमोजीत विश्वास त्रिपुरा के रहने वाले हैं। इन्हें भारतीय थल सेना के एजुकेशन कोर में 12 जून 1993 में स्थायी कमीशन प्राप्त हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 04:44 PM (IST)
कर्नल विश्वास बने सैनिक स्कूल नालंदा के नए प्राचार्य
कर्नल विश्वास बने सैनिक स्कूल नालंदा के नए प्राचार्य

बिहारशरीफ। सैनिक स्कूल नालंदा के नए प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्ञात हो कि यह पद निवर्तमान प्राचार्य कर्नल एमआई हुसैन के स्थानांतरण के कारण रिक्त हो गया था। कर्नल तमोजीत विश्वास त्रिपुरा के रहने वाले हैं। इन्हें भारतीय थल सेना के एजुकेशन कोर में 12 जून 1993 में स्थायी कमीशन प्राप्त हुआ। कर्नल विश्वास उच्च श्रेणी शैक्षणिक प्रतिभा संपन्न अधिकारी हैं। इन्हें विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशन एवं प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव प्राप्त है। इन्होंने भौतिक विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषय में मास्टर डिग्री के साथ शिक्षा निष्णात (एमएड) की डिग्री प्राप्त की है। शिक्षा शास्त्र में पीएचडी भी कर रहे हैं। इन्होंने सैनिक स्कूल, बीजापुर, कर्नाटक एवं राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरू में प्राचार्य के अतिरिक्त आर्मी एजुकेशन कोर ट्रेनिग कॉलेज में अनुदेशक पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। नालंदा सैनिक स्कूल आने के पूर्व कर्नल विश्वास ऑफिसर ट्रेनिग एकेडमी (ओटीए) गया में वरिष्ठ अनुदेशक एवं शैक्षणिक विभाग के प्रमुख के रूप में पदस्थापित थे। कर्नल तमोजीत विश्वास को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिग इन चीफ द्वारा दो बार उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। सैनिक स्कूल में प्राचार्य के आगमन पर उप प्राचार्य विग कमांडर पीएस गुजराल ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इस दौरान कर्नल विश्वास ने कहा कि मैं युद्ध-भूमि, बुद्ध-भूमि एवं शुद्ध-भूमि नालंदा में आकर आह्लादित हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि समस्त विद्यालय परिवार के साथ मिलकर सैनिक स्कूल नालंदा को एक नयी ऊंचाई प्रदान करूंगा तथा सैनिक स्कूल नालंदा के स्थापना के उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेजर अजय चंद सहित अनेक शिक्षक एवं प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.