बापू की जयंती पर निकली यात्रा में भाजपाइयों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गुरुवार को हिलसा में भारतीय जनता पार्टी की हिलसा नगर मंडल इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा निकाली गयी। भाजपा कार्यालय से निकाली गयी संकल्प यात्रा पूरे बाजार में भ्रमण बिहारी रोड होते हुए केशव बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ ।
हिलसा : गुरूवार को हिलसा में भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया। भाजपा कार्यालय से निकली यह यात्रा बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। इस यात्रा का नेतृत्व हिलसा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने किया। गौरव प्रकाश ने कहा कि स्वच्छ भारत की कल्पना बापू की थी। बापू की कही गई बातों को अपनाकर स्वच्छ भारत का सपना साकार किया जा सकता है। इस मौके पर संयोजक सुधीर कुमार ने लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। साथ ही सिगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने की अपील की। इस मौके पर अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, शियाशरण आर्य, संजीव कुमार, सुब्रत हालदार, देवरतन केवट, सुरेश सिंह, सुरेश प्रसाद, नन्दलाल साव, सूरज कुमार, राकेश भारती, सतीश पासवान, बबलू पासवान, मुन्ना पासवान, आकाश चौधरी, गोलू कुमार, शशि कुमार, सोनू कुमार, कुंदन चौधरी, प्रेम राज, सिटू कुमार, सूर्यदेव सिंह, राजीव कुमार, योगेन्द्र कुमार मंडल के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।