नालंदा में भैंस चराने आई महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी राजमिस्त्री को ग्रामीणों ने किया अधमरा
नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में भैंस चराने गई एक 42 वर्षीय महिला से साजन कुमार नामक युवक ने दुष्कर्म ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
चंडी में 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला।
ग्रामीणों ने आरोपित साजन कुमार को बुरी तरह पीटा।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
संवाद सूत्र, चंडी। चंडी थाने क्षेत्र के एक गांव की एक महिला (42) से मंगलवार शाम में साजन कुमार (22) नामक युवक ने दुष्कर्म किया। स्थानीय ग्रामीणों ने देख लिया और आरोपित को पकड़ जमकर पिटाई कर दी।
जिससे वह अचेत हो गया। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले गई तथा आरोपित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सक के अनुसार, युवक खतरे से बाहर है। पुलिस अभिरक्षा में उपचाररत आरोपित के स्वजन भी अस्पताल में उसकी देख-रेख कर रहे हैं। आरोपित का घर थाने से लगभग तीन किलोमीटर पर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत है, जबकि घटना स्थल थाने से लगभग नौ किलोमीटर पर है।
आरोपित के स्वजन ने दैनिक जागरण को बताया कि साजन राज मिस्त्री के साथ ईट -गारा में काम करता है। वह चंडी के जैती पुर में किसी के यहां कार्य करने गया था, लेकिन तेलमर रोड में कैसे पहुंचा, इसकी पिटाई क्यों हुई, किसने की, कुछ भी नहीं मालूम। स्वजन के अनुसार, आरोपित की एक पुत्री है।
बताया गया कि पीड़िता के पति चंडी के जैती पुर में एक निजी स्कूल में वाहन चालक है। संभव है दोनों की जान पहचान यहीं से हुई होगी और घर आना-जाना हुआ होगा। दोनों पक्ष अनुसूचित जाति के हैं।
थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने तत्काल पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रात में जांच अधूरी रही। उन्हें बुधवार को दोबारा जिला अस्पताल भेजकर जांच कराई गई।
दूसरी ओर, आरोपित साजन कुमार को बुधवार को भी होश नहीं आया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि आरोपित की पिटाई करने वाले बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कर अनुसंधान तेज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण : 85 साल की लक्ष्मी की हत्या में सकलदेव दोषी, पहले से उम्रकैद काट रहा; 15 सितंबर को सजा पर फैसला
