Move to Jagran APP

आपसी भाईचारा और सौहा‌र्द्ध के साथ मनाए दुर्गा पूजा

बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की संयुक्त बैठक स्थानीय थाने परिसर में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 04:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 04:16 PM (IST)
आपसी भाईचारा और सौहा‌र्द्ध के साथ मनाए दुर्गा पूजा
आपसी भाईचारा और सौहा‌र्द्ध के साथ मनाए दुर्गा पूजा

बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की संयुक्त बैठक स्थानीय थाने परिसर में आयोजित हुई। अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार और एएसआई देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों को कर्तव्य स्थल पर हमेशा सजग, सतर्क एवं तत्पर रहने का निर्देश दिए गए। वहीं, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि पूजा पंडाल में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की जाय और हर पूजा पंडाल में स्थानीय प्रशासन व आपातकाल सेवा के लिए जरूरी फोन नंबर की लिस्ट लगाई जाए। वहीं, सेवा संतरी को पूजा समिति का बैच देना अनिवार्य है। स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करें। किसी भी तरह के सामाजिक सौहार्द एवं सांप्रदायिक

loksabha election banner

सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाले लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मेले में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले सड़क छाप मजनुओं को भी बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद, पूर्व जीप सदस्य तपेन्द्र प्रसाद ¨सह, निराला पाण्डेय, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रजनीश कुमार मुन्ना, विजय पासवान, विकास पासवान, विनोद कुमार साव सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.