40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका
छविलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने पथरौरा ¨लक रोड में राजाबिगहा के खं।
राजगीर : छविलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने पथरौरा ¨लक रोड में राजाबिगहा के खंधा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब आवागमन करते ग्रामीणों की नजर अचानक खंधे में एक बाइक सहित व्यक्ति को गड्ढे में गिरा हुआ देखा। लोगों ने देखा कि व्यक्ति मरा हुआ है। इस क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान छविलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी बासो महतो के 40 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में कई गई। मौके पर पुलिस पहुंच जांच के दौरान पाया कि व्यक्ति की हत्या गला दबाकर की गई है। वहीं शव के सीने पर किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में तीन लोग को आरोपित किया है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। नामजद आरोपी मुंद्रिका मांझी साकिन चंद्रशेखर नगर, मनीष मिस्त्री साकिन कंचनपुर एवं मनसा मैया उर्फ सरिता देवी साकिन बढ़ौना सभी छविलापुर थाना क्षेत्र के है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।