विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Sharif: शोभा सम्राट थियेटर के बाहर पुलिस ने किया बल प्रयोग, महिलाओं से छेड़खानी के बाद बढ़ा था विवाद

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Wed, 16 Aug 2023 12:51 PM (IST)

नालंदा राजगीर में चल रहे पुरुषोत्तम मास मेला में बीती रात महिलाओं से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में पुलिस ...और पढ़ें

Bihar Sharif: शोभा सम्राट थियेटर के बाहर पुलिस ने किया बल प्रयोग, महिलाओं से छेड़खानी के बाद बढ़ा था विवाद
Bihar Sharif: शोभा सम्राट थियेटर के बाहर पुलिस ने किया बल प्रयोग, महिलाओं से छेड़खानी के बाद बढ़ा था विवाद

जागरण संवाददाता, बिहार शरीफ: राजगीर में चल रहे पुरुषोत्तम मास मेला में बीती रात महिलाओं से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मेले में शोभा सम्राट थिएटर के बाहर कुछ लड़के आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे।

इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शोभा थिएटर के पास अधिक भीड़ हो गई थी। पुलिस ने सिर्फ बलपूर्वक भीड़ को हटाया। लाठीचार्ज की बात गलत है।

बता दें कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तीन थिएटर लगाए गए हैं, जिसके बाहर कुछ मनचले भीड़ में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस बात की सूचना जैसे ही नियंत्रण कक्ष को मिली। पुलिस ने मौके पर टीम भेजकर मनचलों पर बल प्रयोग किया।