विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन, 1100 रुपये मिलते ही खिले चेहरे

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:12 PM (GMT+05:30)

बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड में 10,500 पेंशनभोगियों के खातों में अगस्त माह की 1100 रुपये की पेंशन ...और पढ़ें

1100 रुपये से घर के छोटे खर्च में मिलेगी राहत

1100 रुपये से घर के छोटे खर्च में मिलेगी राहत

HighLights

  1. करायपरसुराय के 10,500 पेंशनभोगियों को अगस्त माह की पेंशन मिली।

  2. प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में 1100 रुपये डीबीटी से हस्तांतरित।

  3. बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सीधे आर्थिक मदद मिली।

संवाद सूत्र, करायपरसुराय (नालंदा)। बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड में सामाजिक पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। प्रखंड के 10 हजार 500 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है।

प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। इससे बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिलेगी।

बिहार के बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सीधी मदद

प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि करायपरसुराय प्रखंड में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के तहत कुल 10,500 लाभार्थी हैं। सभी के खातों में निर्धारित पेंशन राशि भेजी गई है।

1100 रुपये से घर के छोटे खर्च में मिलेगी राहत

प्रत्येक लाभार्थी को 1100 रुपये की राशि मिलने के हिसाब से कुल 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए हैं।

डीबीटी के जरिए राशि सीधे खाते में पहुंचने से लाभार्थियों को पेंशन के लिए किसी कार्यालय या बिचौलिये के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

बिहार में पेंशनधारियों के लिए सीधा फायदा

बीडीओ ने बताया कि सरकार की ओर से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। अगस्त माह की पेंशन मिलने से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्चों में आर्थिक सहारा मिलेगा। सरकार की इस व्यवस्था से पात्र लोगों तक सहायता राशि सीधे पहुंचाने में सुविधा हो रही है।