विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: नालंदा में दहेज की बलि चढ़ गईं दो-दो बेटियां, एक ने लगा ली फांसी तो दूसरे की गला घोंट कर हत्या

Published: Fri, 23 Feb 2024 04:57 PM (GMT+05:30)

बिहार के नालंदा जिले में दहेज की खातिर दो महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने एक मामले में ...और पढ़ें

दहेज की खातिर एक ने फांसी तो दूसरे की गला घोंट कर हत्या। (सांकेतिक फोटो)
दहेज की खातिर एक ने फांसी तो दूसरे की गला घोंट कर हत्या। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर दो महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना दीपनगर और अस्थावां थाना क्षेत्र में घटी है। पुलिस ने एक मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दीपनगर थाना के राणाबीघा मोहल्ले में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका पटना जिला के कैंटीन कालोनी निवासी धीरज पासवान की 21 वर्षीय पत्नी अनामिका कुमारी है।

दहेज में बुलेट के लिए भड़का पति तो लगा ली फांसी

मृतका के चाचा का आरोप है कि शादी के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। पिछले कुछ महीने से पति बुलेट की मांग कर रहा था। इस कारण दो महीना पहले वह मायके आ गई थी।

गुरुवार को पति ने फोन कर बुलेट की मांग करने लगा। जिस पर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। घर में जब कोई सदस्य नहीं थे। तभी उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मां जब काम कर लौटी तब मामले का खुलासा हुआ।

थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दी गई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दहेज के लालच में गला घोंटकर हत्या

वहीं, अस्थावां थाना इलाके के रजवा गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या किए जाने की घटना घटी है।

मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका धनंजय पासवान उर्फ कारू की 22 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी है।

अस्थावा थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: होटल बुलाकर चुपके से खींची अश्लील तस्वीर, इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल; मना करने पर कर दी ये खौफनाक डिमांड

IAS Promotion: बिहार में सरकार बदलते ही 17 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विशेष सचिव में प्रोन्नत; देखें लिस्ट