Highlights: बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण, बुद्ध की भूमि में उतरी गंगा की धार; सीएम नीतीश बोले-राजगीर में बनेगा जरासंध का स्मारक
Bihar News Highlights: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लगातार कोशिशों से आखिरकार गंगा का जल पटना से राजगीर और गया तक पहुंच ही गया। सीएम ने इस महत्वाकांक्षी योजना को लोकार्पित किया।
पटना, जागरण टीम। बिहार के लिए रविवार को ऐतिहासिक दिन रहा। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगातार प्रयास से पतित पावनी गंगा का जल आखिरकार अपने मूल मार्ग से सौ किलोमीटर दूर और लगातार ऊंचाई पर चढ़ते हुए राजगीर तक आ पहुंचा है। इससे नालंदा जिले के लोगों को सालों भर पीने के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का लोकार्पण किया।
राजगीर में जरासंध स्मारक बनवाएंगे
राजगीर की देश में चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर कन्वेशन सेंटर पूरा बिहार में पहली बार राजगीर में बना। देश में इसकी चर्चा हुई। नेचर सफारी, जू सफारी घोड़ा कटोरा से लेकर कई काम राजगीर के लिए किए। किसी को जाने-आने में समस्या न हो इसके लिए भी सुविधा दी गई।
राजगीर काफी महत्वपूर्ण जगह- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
हर घर गंगा जल आपूर्ति योजना की शुरूआत के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में अब नेचर सफारी, जू सफारी बनवा दिया गया है। पर्यटन के लिहाजा से लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजगीर काफी महत्वपूर्ण जगह है।
खेती में भी नहीं आएगी परेशानी
नीतीश ने कहा कि राजगीर के लिए बहुत से काम किए हैं। गंगा दी धार यहां आने से लोगों को काफी सुविधा होगी। हर तरह की जरूरतों के लिए जल घर तक उपलब्ध होगा। एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी घर पर ही मिल जाएगा।
नीतीश बोले- इस योजना पर मैं बहुत पहले से काम कर रहा था
राजगीर कन्वेंशन सेंटर में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब राजगीर के लोगों को गंगा जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना पर वो बहुत पहले से काम कर रहे थे।
नीतीश कुमार की तारीफ दुनिया कर रही
जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंजीनियर होने का फायदा बिहार को मिल रहा है। संजय झा ने बिल गेट्स का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के जल जीवन अभियान की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल से कम समय में राजगीर की यह योजना पूरी हुई है। एक बोतल गंगा जल लेने के लिए लोग सौ - दो सौ किलोमीटर तक जाते हैं। अब नीतीश कुमार की कोशिश से लोगों को 100 किलोमीटर दूर नहाने के लिए भी गंगा का जल मिलेगा।
नीतीश कुमार को चाहता है पूरा देश
नीतीश कुमार को पूरा देश पुकार रहा है। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहीं। इतना सुनते ही हॉल में मौजूद महागठबंधन कार्यकर्ता नीतीश ने जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने न केवल राजगीर गंगा जल आपूर्ति योजना, बल्कि शराबबंदी, बालिका साइकिल योजना जैसी न जाने कितनी ऐसी पहल की, जिनका अनुकरण करना पूरा देश चाहता है।
पानी को बर्बाद होने से रोकना जरूरी
मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि आज राजगीर के लोगों को नहाने और पीने के लिए गंगा का पानी मिल रहा है, इससे बड़ी बात क्या होगी। उन्होंने कहा कि पानी के उपयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। इसे बर्बाद होने से रोकना है।
नजीर साबित होगी ये योजना : संजय झा
कार्यक्रम में तेजस्वी यादव और विजय कुमार चौधरी ने संक्षेप में अपनी बात रखी और दोनों नेता पटना रवाना हो गए। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि यह योजना फ्लड मैनेजमेंट में नजीर साबित होगी।
11 शक्तिशाली पंप से नवादा तक जायेगा गंगा जल
गंगा जल को 11 शक्तिशाली पंप के जरिए हाथीदह से राजगीर, गया, बोधगया और नवादा पहुंचाया जाएगा। राजगीर में इसके लिए डिटेंशन सेंटर बनाया गया है।
ये सभी मंत्री भी रहे कार्यक्रम में रहे
कार्यक्रम में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नेलंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार अग्रवाल के साथ ही जेडीयू और आरजेडी के कई नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री को काम करने में विश्वास
बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस योजना को पूरा करने का सारा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। मुख्यमंत्री बोलने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं। महागठबंधन की सरकार आम लोगों की जरूरत के हर मसले पर काम कर रही है।
नीतीश कुमार की जमकर तारीफ
बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ऐसा काम करके दिखाते हैं, जिसके बारे में लोग सोचते भी नहीं हैं। राजगीर की यह योजना इसका उदाहरण है।
सीएम ने किया योजना का उद्घाटन
राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद थे।
मैथिली ठाकुर के गीतों का आनंद ले रहे लोग
नालंदा से जेडीयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पहुंच गए हैं। यहां लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम चल रहा है। मैथिली के गीतों का श्रोता आनंद ले रहे हैं।
सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा कक्ष में प्रवेश से पहले आगंतुकों की तीन स्तरीय सुरक्षा जांच की जा रही है।
सभा को भी संबोधित करेंगे सीएम
सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अफसरों ने बताया कि नीतीश कुमार राजगीर गंगा जल आपूर्ति योजना के उद्घाटन के बाद बगल के गांव में जाकर इस योजना से जुड़े नल का जायजा लेंगे। इसके बाद वे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सभा को संबोधित करेंगे।
थोड़ी देर में राजगीर पहुंचेंगे सीएम नीतीश
राजगीर स्थित आईआरसीसी में गंगा जल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गायिका मैथिली ठाकुर ने प्रस्तुती दी। थोड़ी देर में सीएम नीतीश कुमार भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं।
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर
नवादा के मोतनाजे पहुंचे नीतीश कुमार। यहां हेलीपैड बनाया गया है। यहां से थोड़ी ही दूरी पर राजगीर गंगा जल आपूर्ति योजना का रिजर्वायर और फिल्टर प्लांट है, जिसका लोकार्पण सीएम करेंगे। डीएम, एसपी समेत तमाम वरीय अधिकारी गांव में उपस्थित हैं।
गंगा से शुद्ध पेयजल देने की अकेली योजना नहीं
गंगा का जल घरों तक पहुंचाने की बिहार सरकार की ये योजना इकलौती नहीं है। हां, इतना जरूर है कि यह योजना सबसे बड़ी है। सीएम आज जिस योजना का उद्घाटन कर रहे हैं , उसके जरिए राजगीर, गया, बोधगया और नवादा चार शहरों के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। बिहार के बक्सर में ऐसी ही योजना के जरिए गांव - गांव तक तक गंगा से निकालकर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि ये सभी गांव गंगा से बिल्कुल सटे हैं।
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बाढ़ के पानी का पेयजल के रूप में सदुपयोग किया जा रहा है। यह बिहार सरकार की पहल ही है, जो गंगा के जल को हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।@WRD_Bihar @SanjayJhaBihar @SAgarwal_IAS pic.twitter.com/YkEOVOCfGL
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) November 27, 2022
फिल्टर करने के बाद घर - घर जाएगा गंगा का जल
गंगा जल आपूर्ति योजना में फिल्टर किया हुआ पानी हर घर तक पहुंचेगा। राज्य में शुद्ध पेयजल की बड़ी समस्या है। अलग अलग इलाकों में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की अधिकता वाला पानी स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर रहा है। इसके चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
बदल गया है योजना का नाम
इस योजना का नाम गंगा जल आपूर्ति योजना है। इसका नाम पहले गंगा जल उद्वह योजना था। बाद में इसका नाम बदल दिया गया। इसके अगले चरण में सोमवार को गया में योजना का लोकार्पण होगा। नवादा में योजना का कार्य अभी जारी है।
राजगीर, गया और नवादा तक जायेगा गंगा का पानी
नालंदा जिले के राजगीर में घोड़ाकटोरा झील एवं पंचाने नदी के बीच 9.915 एमसीएम क्षमता का दो किमी लंबा एवं 17 मीटर ऊँचा अर्देन डैम बनाकर पानी को संरक्षित किया जायेगा। गंगा में बरसात के मौसम में आई बाढ़ का पानी पाइप लाइन के जरिए राजगीर, गया और नवादा लाकर संरक्षित किया जाएगा।
कार्यपालक अभियंता ने शुरू कराई पूजा
जल संसाधन विभाग, बिहारशरीफ प्रमंडल के कर अरुण कुमार सिन्हा ने यजमान के तौर पर पूजा की शुरुआत कराई। काशी से आए आचार्य मनीष मिश्र, आचार्य सोनू कुमार मिश्र और आचार्य त्रिलोकी पांडेय ने पूजा कराई।
नीतीश कुमार की तुलना भगीरथ से
इस योजना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना राजा भगीरथ से की जा रही है। दरअसल, राजगीर में करीब सौ किलोमीटर दूर से गंगा का जल लाया गया है। यह इलाका अपेक्षाकृत ऊंचा और पहाड़ी है, जहां पेयजल की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजगीर में अवतरित हुईं गंगा
पतित पावनी गंगा का ऐतिहासिक नगरी राजगीर में अवतरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रहा है। वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से आए पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई। पंडित पंकज मालवीय के निर्देशन में स्वस्ति वाचन के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया।