विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो पक्षों में हुई झड़प के बाद रोड़ेबाजी व फायरिंग, वीडियो वायरल

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Aug 2022 10:56 PM (IST)

दो पक्षों में हुई झड़प के बाद रोड़ेबाजी व फायरिंग

दो पक्षों में हुई झड़प के बाद रोड़ेबाजी व फायरिंग, वीडियो वायरल
दो पक्षों में हुई झड़प के बाद रोड़ेबाजी व फायरिंग, वीडियो वायरल

दो पक्षों में हुई झड़प के बाद रोड़ेबाजी व फायरिंग, वीडियो वायरल

संवाद सूत्र, परवलपुर : परवलपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर डीह गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के बाद एक पक्ष ने घर पर रोड़ेबाजी और फायरिंग कर दी। जिसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि मुरारी मांझी और रामबली पासवान में शनिवार को विवाद हुआ था। इस घटना में मुरारी मांझी का सिर फट गया। रविवार की सुबह जब रामबली पासवान के घर के लोग शौच के लिए खेतों की ओर गए तो मुरारी मांझी गुट के लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों ओर से कुछ लोग घायल हो गए हैं। मांझी गुट के लोगों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रामबली पासवान के घर पर ईट व पत्थर और फायरिंग कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में दोनों ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। परवलपुर थानाध्यक्ष रमण वशिष्ट ने बताया कि दोनों और से मारपीट हुई है। जिसमें एक एफआइआर परवलपुर थाने में तो वहीं दूसरा एसीएसटी थाने में किया गया है।