Move to Jagran APP

महिलाओं से बीती रात मेन बाजार में छेड़खानी के विरोध में तेल्हाड़ा बाजार बंद

बिहारशरीफ। तेल्हाड़ा बाजार में सोमवार की रात कुछ मनचलों द्वारा घरेलू कार्यक्रम में जा रही महिलाओं के

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 06:45 PM (IST)
महिलाओं से बीती रात मेन बाजार में छेड़खानी के विरोध में तेल्हाड़ा बाजार बंद
महिलाओं से बीती रात मेन बाजार में छेड़खानी के विरोध में तेल्हाड़ा बाजार बंद

बिहारशरीफ। तेल्हाड़ा बाजार में सोमवार की रात कुछ मनचलों द्वारा घरेलू कार्यक्रम में जा रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने व अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में मंगलवार को पूरा बाजार बंद रहा। वहीं,सैकड़ों लोगों थाने पहुंच गए और थानाध्यक्ष से बदमाशों व मनचलों को गिरफ्तार करने की मांग की। बाजार बंद का नेतृत्व कर रहे पैक्स अध्यक्ष रामकुमार बोकाड़िया ने बताया कि सोमवार को मेरे परिवार के यहां कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने के लिए परिवार की कुछ महिलाएं रात के करीब 8.30 बजे बाजार के मुख्य रास्ते से जा रही थी। इसी बीच कुछ शोहदों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया। महिलाओं के शोर करने पर भीड़ जुट गई और मौके से बाजार के ही वा¨शदे बोलबम के पुत्र बिट्टू कुमार को धर दबोचा। फिर उसकी जमकर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं, अन्य बदमाश भागने में सफल रहे थे। थानाध्यक्ष ने कहा-निर्भीक होकर खोलें दुकान, शोहदे होंगे गिरफ्तार :

loksabha election banner

इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने थाना परिसर में आए लोगों को बताया कि आप लोग निश्चिंत और निर्भीक होकर अपनी-अपनी दुकानें खोलें। मामले में लिखित आवेदन दें। आरोपितों के नाम बताएं। सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में रामकुमार बोकाड़िया ने आवेदन देकर संतोष कुमार, नीतीश कुमार, ¨पकू कुमार, अखिलेश प्रसाद, मिथिलेश तांती, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, कुंदन कुमार के अलावा आठ अज्ञात लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.