Move to Jagran APP

श्रम कानून का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे एम्बुलेंस कर्मी

नालंदा । बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सात दिवसीय हड़ताल के पहले दिन

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 07:18 PM (IST)
श्रम कानून का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे एम्बुलेंस कर्मी
श्रम कानून का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे एम्बुलेंस कर्मी

नालंदा । बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सात दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को माहौल काफी गर्म रहा। इसकी अध्यक्षता करते हुए अमित कुमार पांडेय ने कहा कि श्रम कानूनों का कार्यान्वयन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। 102 एम्बुलेंस कर्मियों से 12 घंटे की ड्यूटी लेकर 8 घंटे का रुपये दिया जाता है। ईपीएफ के रुपये अभी तक जमा नहीं हुए है। इसकी सूचना सभी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है, बावजूद इसके कोई पहल नहीं की गई। इंटक के उपाध्यक्ष कुमार गौतम अरुण ने कहा कि राज्य स्वास्थ समिति बिहार ने सभी सिविल सर्जन को स्पष्ट रूप से कहा कि श्रम कानून के तहत एम्बुलेंस चलाया जाए। लेकिन लगातार इस गाइड लाइन्स की अनदेखी की जा रही है। संघ के संयोजक सिकंदर कुमार ने कहा कि कंपनी और राज्य स्वास्थ्य समिति ने 102 एम्बुलेंस कर्मी से सात दिवसीय हड़ताल की अवधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अगर यही हाल रहा तो एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि जब श्रम कानून का पालन करवाने में सरकार नाकाम है तो श्रम मंत्री को कैबिनेट में रखने का क्या औचित्य है। मो.असगर अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रजनीकांत, सिकंदर किमर, सचिदानंद, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.