Move to Jagran APP

ध्रुव ¨सह की हत्या का आरोपित बबलू गिरफ्तार

नालंदा। सिलाव थाना के नानंद में शुक्रवार को ध्रुव ¨सह की हत्या का आरोपित बबलू कुमार को पुलिस ने 24 घ

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 07:55 PM (IST)
ध्रुव ¨सह की हत्या का आरोपित बबलू गिरफ्तार
ध्रुव ¨सह की हत्या का आरोपित बबलू गिरफ्तार

नालंदा। सिलाव थाना के नानंद में शुक्रवार को ध्रुव ¨सह की हत्या का आरोपित बबलू कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बबलू के घर से एक पिस्तौल व एक गोली का खोखा बरामद किया गया। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि नानंद में दो बच्चियों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलसूत्र गुम होने के बाद उसकी मांग करने पर बबलू कुमार ने ध्रुव ¨सह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह फरार हो गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बबलू ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी, सिलाव थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, पुअनि नवीन किशोर पांडेय, सअनि सत्येन्द्र ¨सह व सशस्त्र बल शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.